Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के ग्राम राजपुर में दो नाबालिग बालिकाओं के साथ जनरल स्टोर एवं कन्फेक्शनरी संचालक द्वारा छेड़छाड़ और दुष्कर्म किए जाने की शिकायत पर हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने संवेदनशीलता के साथ आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया भी पूरी की। पुलिस के अनुसार 5 जुलाई 2026 को ग्राम राजपुर निवासी दो नाबालिग बालिकाओं के साथ जनरल स्टोर एवं कन्फेक्शनरी की दुकान पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म किए जाने की शिकायत पर पीड़िताओं के परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तत्काल दोनों नाबालिग पीड़िताओं का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए उनके बयान दर्ज किए तथा नामजद आरोपी की तलाश शुरू कर दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जनरल स्टोर एवं कन्फेक्शनरी संचालक अनुज बालिया पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम गढ़ पोस्ट ऑफिस गढ़मीरपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार को 6 जुलाई 2026 को गढ़मीर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को घटना के 12 घंटे के भीतर दबोच लिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी उपनिरीक्षक राकेश सिंह चौकी प्रभारी सुमननगर उपनिरीक्षक पूजा पाण्डेय कांस्टेबल जयदेव तथा कांस्टेबल महेन्द्र तोमर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp