Spread the love

प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत शराब तस्करों होटल-ढाबों में अवैध रूप से शराब परोसने वालों तथा हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने एक ढाबा संचालक को अवैध रूप से ग्राहकों को शराब परोसते हुए गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा 5 जुलाई 2026 को क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने सचिन पुत्र स्वर्गीय किशनपाल निवासी शेखपुरी कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार को उसके ढाबे में सार्वजनिक रूप से ग्राहकों को अवैध तरीके से शराब परोसते हुए पकड़ लिया। मौके से पुलिस ने माल्टा ब्रांड का एक भरा हुआ टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड के दो खाली टेट्रा पैक छह प्लास्टिक के गिलास दो बीयर की खाली कैन दो कांच की बीयर की बोतल (एक भरी हुई एवं एक खाली) तथा 500 एमएल की एक पानी की बोतल बरामद की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होटल ढाबों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से शराब परोसने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान कांस्टेबल रविन्द्र राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp