प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने नकली नोटों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 500-500 रुपये के कुल 169 नकली नोट जिनकी कुल कीमत 84 हजार 500 रुपये है बरामद किए गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय एजेंसियां भी जांच में जुट गई हैं तथा मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस के अनुसार 5/6 जुलाई 2026 की रात चेकिंग के दौरान मेला अस्पताल की ओर से चार संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे वापस मुड़कर तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम ने बिल्केश्वर तिराहे से टिबड़ी तिराहे की ओर चारों को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 500 रुपये के 169 नकली नोट बरामद हुए। इसके बाद चारों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गुरदासपुर (पंजाब) के ही एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये देकर 500-500 रुपये के 200 नकली नोट खरीदे थे। इन नकली नोटों को असली बताकर बाजार में चलाने के उद्देश्य से वे हरिद्वार आए थे। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने एक दिन पहले भी बाजार में कुछ नकली नोटों से खरीदारी की थी। पुलिस अब पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने तथा नकली नोट उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी सरजीत सिंह पुत्र करनाल सिंह निवासी गीता दावा थाना गुरदासपुर सिटी जिला गुरदासपुर (पंजाब) उम्र 58 वर्ष। टिंकू पुत्र सरजीत सिंह निवासी गीता दावा थाना गुरदासपुर सिटी जिला गुरदासपुर (पंजाब) उम्र 29 वर्ष। सुमित कुमार पुत्र संजीव कुमार निवासी अरोड़ी मोहल्ला थाना गुरदासपुर सिटी जिला गुरदासपुर (पंजाब) उम्र 20 वर्ष। संजीव कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी अरोड़ी मोहल्ला थाना गुरदासपुर सिटी जिला गुरदासपुर (पंजाब) उम्र 47 वर्ष। बरामदगी 500 रुपये के 169 नकली नोट (कुल 84 हजार 500 रुपये) पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट उपनिरीक्षक संजीत कंडारी उपनिरीक्षक ऋषिकांत पटवाल उपनिरीक्षक नवीन नेगी उपनिरीक्षक नवीन चौहान उपनिरीक्षक राधाकृष्ण रतूड़ी कांस्टेबल विनोद कुमार कांस्टेबल सचिन सिंह कांस्टेबल सचिन पाण्डेय तथा कांस्टेबल नवीन जोशी।
Spread the love