Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 100 पाउच अवैध देशी शराब (माल्टा एवं किन्नू मार्का) के साथ गिरफ्तार किया है। 05 जुलाई 2026 को थाना सिडकुल पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप तिराहा सिडकुल तथा पानी की टंकी बाग वाली गली रोशनाबाद के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 100 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी संजीव कुमार पुत्र बुद्धि सिंह निवासी ग्राम सुकटिया बहेड़ी जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी आदेश का मकान डेंसो चौक थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार। सागर पुत्र सुशील निवासी रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार। बरामदगी 100 पाउच अवैध देशी शराब (माल्टा एवं किन्नू मार्का) पुलिस टीम कांस्टेबल मनीष कांस्टेबल रितेंद्र कांस्टेबल प्रदीप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp