प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश सरकार के सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत मंगलवार को विकासखंड नरेंद्रनगर (फकोट) में बहुउद्देशीय जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने की। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर के अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार विधानसभा क्षेत्र नरेंद्रनगर की समन्वयक गीता रावत विभिन्न जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे जनकल्याणकारी शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है जिससे पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से योजनाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान कैबिनेट मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पात्र लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट का भी वितरण किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं पात्रता आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में 160 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीकरण कराने के साथ आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आमजन से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा अन्य पात्र लोगों को भी इन योजनाओं के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
Spread the love