प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा सुशासन एवं समर्पण सप्ताह' के अंतर्गत मंगलवार को विकासखंड नारायणबगड़ के ब्लॉक सभागार में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में 'जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार' कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर तथा तहसील दिवस का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनसामान्य की समस्याओं का समाधान सरकारी योजनाओं का लाभ वितरण तथा विभागीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। शिविर में प्राप्त 140 से अधिक शिकायतों एवं जनसमस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष प्रकरणों के समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ जीजीआईसी नारायणबगड़ की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। कृषि उद्यान समाज कल्याण महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास स्वास्थ्य पशुपालन ग्रामीण विकास उरेडा पंचायतीराज उद्योग सहित विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही लाभ भी उपलब्ध कराया। शिविर में ग्राम पंचायत पैठाणी निवासी गंभीर सिंह पंवार ने बरसात के दौरान गधेरे से होने वाले कटाव से बचाव हेतु सुरक्षा कार्य कराए जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर सिंचाई विभाग के माध्यम से आवश्यक सुरक्षा कार्य कराने के निर्देश दिए। पैठाणी क्षेत्र में विद्युत लाइन एवं केबल संबंधी समस्या पर अधिशासी अभियंता यूपीसीएल को आवश्यकतानुसार विद्युत लाइन का स्थानांतरण एवं लॉपिंग कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान किमोली वीरेंद्र भण्डारी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत किमोली लिंक मोटर मार्ग के सुधार की मांग रखी। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई को सड़क को नंदा देवी राजजात योजना के अंतर्गत प्रस्तावित करने तथा तत्काल क्षतिग्रस्त हिस्सों में पैचवर्क कर मार्ग को सुगम बनाने के निर्देश दिए। ग्राम सैंगांव निवासी इकबाल अहमद ने प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित समस्या उठाई। जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक डीआरडीए एवं खंड विकास अधिकारी नारायणबगड़ को मामले की जांच कर पात्रता के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम कमीमाल निवासी हिमानी देवी ने कमीमाल मोटर मार्ग पर सुरक्षा दीवार (पुश्ता) निर्माण की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत डुंगोली के प्रधान ने पंचायत क्षेत्र में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की मांग रखी जिस पर जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी उरेडा को प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शशी देवी द्वारा आंगनबाड़ी नियुक्ति से संबंधित शिकायत प्रस्तुत किए जाने पर जिलाधिकारी ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। किमोली निवासी दिव्या ने अनाथ प्रमाण पत्र बनाए जाने से संबंधित समस्या रखी। जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए शिविर स्थल पर ही उनका आवेदन भरवाया तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। शिविर में सामाजिक सुरक्षा एवं जनकल्याण योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को सहायता सामग्री एवं स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। 85 वर्षीय बलवंत सिंह को चलने-फिरने में सुविधा के लिए वॉकिंग स्टिक प्रदान की गई। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। शिविर के माध्यम से 500 से अधिक लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिला। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि शासन की मंशा है कि आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें बल्कि शासन-प्रशासन स्वयं उनके द्वार तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में दर्जा मंत्री माधव सेमवाल ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदौला गणेश शाह उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह रावत परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा सुशासन एवं समर्पण सप्ताह’ के अंतर्गत मंगलवार को विकासखंड नारायणबगड़ के ब्लॉक सभागार में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर तथा तहसील दिवस का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनसामान्य की समस्याओं का समाधान सरकारी योजनाओं का लाभ वितरण तथा विभागीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। शिविर में प्राप्त 140 से अधिक शिकायतों एवं जनसमस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष प्रकरणों के समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ जीजीआईसी नारायणबगड़ की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। कृषि उद्यान समाज कल्याण महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास स्वास्थ्य पशुपालन ग्रामीण विकास उरेडा पंचायतीराज उद्योग सहित विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही लाभ भी उपलब्ध कराया। शिविर में ग्राम पंचायत पैठाणी निवासी गंभीर सिंह पंवार ने बरसात के दौरान गधेरे से होने वाले कटाव से बचाव हेतु सुरक्षा कार्य कराए जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर सिंचाई विभाग के माध्यम से आवश्यक सुरक्षा कार्य कराने के निर्देश दिए। पैठाणी क्षेत्र में विद्युत लाइन एवं केबल संबंधी समस्या पर अधिशासी अभियंता यूपीसीएल को आवश्यकतानुसार विद्युत लाइन का स्थानांतरण एवं लॉपिंग कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान किमोली वीरेंद्र भण्डारी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत किमोली लिंक मोटर मार्ग के सुधार की मांग रखी। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई को सड़क को नंदा देवी राजजात योजना के अंतर्गत प्रस्तावित करने तथा तत्काल क्षतिग्रस्त हिस्सों में पैचवर्क कर मार्ग को सुगम बनाने के निर्देश दिए। ग्राम सैंगांव निवासी इकबाल अहमद ने प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित समस्या उठाई। जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक डीआरडीए एवं खंड विकास अधिकारी नारायणबगड़ को मामले की जांच कर पात्रता के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम कमीमाल निवासी हिमानी देवी ने कमीमाल मोटर मार्ग पर सुरक्षा दीवार (पुश्ता) निर्माण की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत डुंगोली के प्रधान ने पंचायत क्षेत्र में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की मांग रखी जिस पर जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी उरेडा को प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शशी देवी द्वारा आंगनबाड़ी नियुक्ति से संबंधित शिकायत प्रस्तुत किए जाने पर जिलाधिकारी ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। किमोली निवासी दिव्या ने अनाथ प्रमाण पत्र बनाए जाने से संबंधित समस्या रखी। जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए शिविर स्थल पर ही उनका आवेदन भरवाया तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। शिविर में सामाजिक सुरक्षा एवं जनकल्याण योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को सहायता सामग्री एवं स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। 85 वर्षीय बलवंत सिंह को चलने-फिरने में सुविधा के लिए वॉकिंग स्टिक प्रदान की गई। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। शिविर के माध्यम से 500 से अधिक लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिला। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि शासन की मंशा है कि आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें बल्कि शासन-प्रशासन स्वयं उनके द्वार तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में दर्जा मंत्री माधव सेमवाल ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदौला गणेश शाह उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह रावत परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।