Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में उप प्रधान पद के निर्वाचन के लिए जिला प्रशासन ने समय-सारणी जारी कर दी है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) विशाल मिश्रा ने निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दोपहर 12:00 बजे से 12:30 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होगी जबकि दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे तक प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद शाम 4:00 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी जो परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) विशाल मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन की सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं तथा पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया की गरिमा बनाए रखी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp