Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा सप्ताह के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में तीन दिवसीय विशेषज्ञ हेल्थ कैंप का शुभारंभ किया गया। शिविर के पहले दिन विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कुल 112 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राम प्रकाश के निर्देशन में आयोजित शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.हेमा असवाल ने 16 नेत्र विशेषज्ञ डॉ.धनेश्वरी ने 21 फिजीशियन डॉ.किरन रावत ने 42 तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कटारा ने 33 मरीजों की जांच की। वहीं रेडियोलॉजिस्ट डॉ.एस.के. द्विवेदी ने 18 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए। शिविर के दौरान 20 एक्स-रे तथा 112 विभिन्न प्रकार की रक्त जांचें की गईं। इसके साथ ही एक आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। आरकेएसके काउंसलर विपिन सेमवाल ने 14 किशोर-किशोरियों की काउंसलिंग की जबकि सोशल वर्कर एवं एनटीसीपी से जुड़े दिगपाल कंडारी ने शिविर में पहुंचे लोगों को तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह तीन दिवसीय विशेषज्ञ हेल्थ कैंप 9 जुलाई तक संचालित होगा जिसमें विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील भी की गई। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.खुशपाल डॉ.आशा फार्मेसी अधिकारी शशि भूषण गौड़ दृष्टिमितिज्ञ राजेश पुरोहित डीईओ हेमंत नौटियाल बीएलए सुधीर शुक्ला सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp