प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला उद्योग मित्र प्राधिकृत समिति एवं एकल खिड़की व्यवस्था की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में औद्योगिक विकास उद्यमियों की समस्याओं तथा औद्योगिक आस्थान भटवाड़ीसैण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए गए। बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र ने 12 फरवरी 2026 को आयोजित पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी देते हुए बताया कि सभी निर्देशों का नियमानुसार पालन किया जा चुका है। बैठक के दौरान उद्यमियों ने औद्योगिक आस्थान भटवाड़ीसैण में निर्माणाधीन पार्किंग एवं मुख्य गेट का कार्य शीघ्र पूरा कराने नालियों की समुचित निकासी औद्योगिक इकाइयों के माल के परिवहन हेतु भूमि चिन्हित करने तथा पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की मांग रखी। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को इन सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में औद्योगिक आस्थान में लंबे समय से भूमि आवंटित होने के बावजूद कार्य शुरू नहीं करने वाली मै.पॉलिगॉन केमिकल्स लिमिटेड एवं पब्लिसिटी भटवाड़ीसैण के प्रकरण पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने जनहित को ध्यान में रखते हुए अंतिम निर्णय से पूर्व मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने के निर्देश दिए। समिति को दोनों प्रकरणों का स्थलीय निरीक्षण कर यथास्थिति सहित विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने को कहा गया जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जिलाधिकारी ने उद्यमियों द्वारा प्रस्तुत उपादान दावों की नियमानुसार जांच कर उन्हें शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए ताकि पात्र उद्यमियों को समयबद्ध लाभ मिल सके। बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम रमाकांत गुप्ता मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.राम प्रकाश जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली कोषाधिकारी चंद्रमोहन जिला अभिहित अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल पुरोहित औद्योगिक आस्थान भटवाड़ीसैण के अध्यक्ष प्रमोद गुंसाई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।
Spread the love