Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत अगस्त्यमुनि ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसी के साथ मुख्यमंत्री जन समर्पण (तहसील दिवस) कार्यक्रम भी आयोजित हुआ जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में स्थानीय नागरिकों ने पेयजल सड़क राशन कार्ड आधार कार्ड संशोधन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। क्षेत्र पंचायत सदस्य भणज ग्वाड़ के लक्ष्मी प्रसाद ने सेन्ना-गढ़धारी पेयजल योजना के क्षतिग्रस्त होने की समस्या उठाई। जवाहर नगर निवासी बुद्धि सिंह ने बताया कि पिछले 20-21 दिनों से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। खडपतिया क्यूडी की आशा देवी ने आधार कार्ड में नाम संशोधन कराने की मांग रखी जबकि फेगू गांव की रामी देवी ने अंत्योदय राशन कार्ड बनाए जाने का अनुरोध किया। सौड भट्टगांव की बरदेई देवी ने शिकायत की कि सड़क निर्माण कार्य के कारण उनके मकान की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। ब्लॉक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने तथा की गई कार्रवाई की जानकारी शिकायतकर्ताओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर उनके द्वार तक पहुंचकर किया जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी तहसीलदार जगदीश नेगी खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि सुरेश शाह उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर.मलेठा जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ.रघुवीर सिंह पाल जिला होम्योपैथिक अधिकारी दीपा तिलारा पूर्ति निरीक्षक चंद्र मोहन बरमोला पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp