Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस वारंटियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने जनपद एवं गैर जनपदों में लगातार दबिश देकर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल बना हुआ है वहीं कई आरोपी स्वयं न्यायालय में आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं। रानीपुर पुलिस ने 6 और 7 जुलाई को विशेष अभियान चलाकर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कीं। अभियान के दौरान न्यायालय से जारी वारंटों के आधार पर चार आरोपियों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आशीष पुत्र भगत सिंह निवासी ग्राम अहमदपुर ग्रांट थाना बहादराबाद अनीश पुत्र शमीम निवासी राजपुर थाना रानीपुर विशम पुत्र सूरत सिंह निवासी सलेमपुर महदूद थाना रानीपुर तथा सागर पुत्र स्वर्गीय प्रदीप निवासी विष्णुलोक कॉलोनी थाना रानीपुर शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध चोरी लापरवाही से मृत्यु कारित करने मारपीट गाली-गलौज जान से मारने की धमकी तथा आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे। पुलिस ने सभी गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी चौकी प्रभारी गैस प्लांट उपनिरीक्षक चरण सिंह चौकी प्रभारी सुमननगर अपर उपनिरीक्षक राकेश कुमार कांस्टेबल सुरेंद्र कांस्टेबल महेंद्र तोमर एवं कांस्टेबल कुँवर राणा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp