Spread the love

प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपदभर में अवैध शराब स्मैक चरस गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत भगवानपुर पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक आरोपी को 52 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 6 जुलाई 2026 को भगवानपुर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम चानचक के पास दौड़बसी जाने वाले तिराहे पर पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 52 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजू पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम सिकन्दरपुर भैंसवाल कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस ने बरामद अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी 52 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम हेड कांस्टेबल गीतम सिंह हेड कांस्टेबल संजीव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp