प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पहली कार्रवाई थाना घनसाली पुलिस ने शाम के गश्त अभियान के दौरान की। पुलिस ने ग्राम कस्तल निवासी पूरण सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 06 बोतल और 18 अद्धे सोलमेट ब्लू व्हिस्की बरामद की। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। दूसरी कार्रवाई कोतवाली नई टिहरी पुलिस ने डोबरा मार्ग से कांडीखाल जाने वाले रास्ते पर सिराई गांव मोड़ स्थित एक टिन शेड पर छापेमारी के दौरान की। यहां पुलिस ने गंभीर सिंह राणा निवासी सिराई को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 18 अद्धे सोलमेट ब्लू और 24 पव्वे इंपीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। टिहरी पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घनसाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक भास्कर हेड कांस्टेबल विनोद कुमार एवं कांस्टेबल लक्ष्मण शामिल रहे। नई टिहरी पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बलबीर सिंह हेड कांस्टेबल अरविंद सेमवाल एवं कांस्टेबल विनिल कुमार शामिल रहे।
Spread the love