प्रदीप कुमार
अगस्तमुनि-रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत विकासखंड अगस्तमुनि स्थित क्रीड़ा भवन सभागार में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करना तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना रहा। दूरस्थ गांवों से पहुंचे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अनेक लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने की। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं के प्रभाव के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कृषि उद्यान मत्स्य पर्यटन डेयरी विकास सहकारिता रीप महिला एवं बाल विकास उद्योग पशुपालन ग्रामीण विकास तथा समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी तथा कई पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से जोड़ा गया। इस दौरान महिला मंगल दलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सूचना विभाग ने भी राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए पुस्तिकाएं और प्रचार सामग्री वितरित की। विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि स्वरोजगार आजीविका शिक्षा सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण की योजनाओं से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सेवा सुशासन और समर्पण की भावना के साथ प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी सोच के साथ प्रदेशभर में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर सभी विभागों की योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंच रहा है। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने किसानों की आय बढ़ाने युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराने तथा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सुरक्षा देने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित योजनाएं सकारात्मक परिणाम दे रही हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन के माध्यम से सड़क स्वास्थ्य शिक्षा पेयजल पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के विकास को गति दे रही है जिससे दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास का लाभ पहुंच रहा है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए तथा महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन किशन रावत ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट सीमांत अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट बदरी-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण ब्लॉक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे जिला पूर्ति अधिकारी के.एस.कोहली जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर.मलेठा जिला कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह ग्राम्य विकास विभाग के लोकपाल डॉ.सी.पी. चमोला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Spread the love