प्रदीप कुमार
घनसाली-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य सरकार के सेवा सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को विकासखंड मुख्यालय घनसाली (विधानसभा क्षेत्र घनसाली) में राज्य के प्राथमिक क्षेत्र यथा कृषि उद्योग एवं पशुपालन से संबंधित उपलब्धियों एवं नीतियों का प्रदर्शन विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह उत्तराखंड युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष विनोद सुयाल ब्लॉक प्रमुख भिलंगना राजीव कंडारी प्रधान संगठन अध्यक्ष यशवंत गोसाई ज्येष्ठ प्रमुख प्यार सिंह बिष्ट तथा कनिष्ठ प्रमुख कृष्णा गैरोला सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं कृषि उद्यान पशुपालन एवं उद्योग क्षेत्र की उपलब्धियों तथा नवाचारों की जानकारी दी। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से आमजन को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी घनसाली मंजू राजपूत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डी.के.शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Spread the love