प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संचालित सेवा सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत बुधवार को विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत जिला उद्योग केंद्र सभागार कोटद्वार में जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। शिविर में पहुंचे लोगों की शिकायतों एवं आवेदनों पर संबंधित विभागों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाण-पत्र वितरण स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी रोजगार पंजीकरण औषधि वितरण तथा कृषि संबंधी सहायता भी उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों ने लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा शिविर शासन और जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं तथा इन शिविरों के माध्यम से पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पहुंच रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 19 जुलाई तक आयोजित होने वाले सभी शिविरों में अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाए और कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। कुसुम कंडवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सेवा सुशासन और जनकल्याण की भावना के साथ कार्य कर रही है। महिलाओं किसानों युवाओं वरिष्ठ नागरिकों तथा जरूरतमंद वर्ग के लिए संचालित योजनाओं का लाभ लगातार बढ़ रहा है जिससे लोगों का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। शिविर में कुल 128 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। उद्योग विभाग ने 50 लाभार्थियों को ऋण वितरण समायोजन पत्र उद्यम प्रमाण-पत्र तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने 30 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक प्रमाण-पत्र जारी किए। ग्राम्य विकास विभाग ने 10 युवाओं के रोजगार आवेदन भरवाए जबकि आयुर्वेद विभाग ने 10 लाभार्थियों को निःशुल्क औषधियां वितरित कीं। समाज कल्याण विभाग ने पांच लोगों को वृद्धावस्था पेंशन योजना की जानकारी दी। बाल विकास विभाग ने तीन पात्र लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की तथा उद्यान विभाग ने 20 लाभार्थियों को सब्जियों के बीज उपलब्ध कराए। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पं.डॉ.राजेंद्र अण्थवाल सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल महापौर शैलेंद्र रावत भाजपा प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल नगर आयुक्त पी.एल. शाह उपजिलाधिकारी संदीप कुमार महाप्रबंधक उद्योग सोमनाथ गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Spread the love