प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। सिडकुल थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का साथी पहले ही एक अन्य वाहन चोरी के मामले में जेल भेजा जा चुका है जबकि पकड़ा गया आरोपी पुलिस को वांछित चल रहा था। दोनों आरोपियों ने सिडकुल और रानीपुर क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। पुलिस के अनुसार 6 जुलाई को नवोदय नगर सिडकुल निवासी मनोज चौधरी की पैशन प्रो मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। अगले ही दिन सुजीत कुमार राय की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल फैक्ट्री के बाहर से चोरी कर ली गई। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने 7 जुलाई को टैप इंडिया कंपनी तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान राजा बिस्कुट चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक बाइक सवार पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा लेकिन टायर फिसलने से गिर गया। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसके कब्जे से मिली मोटरसाइकिल चोरी की है जिसे उसने अपने साथी सहवाज के साथ मिलकर नवोदय नगर क्षेत्र से चुराया था। उसने यह भी स्वीकार किया कि दोनों ने मिलकर अन्य मोटरसाइकिलें भी चोरी की थीं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों में छिपाकर रखी गई दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद कर लीं। इनमें एक मोटरसाइकिल सिडकुल क्षेत्र से तथा दूसरी रानीपुर क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस ने बरामद तीनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपी रजत उर्फ कार्तिक पुत्र अनिल भारद्वाज निवासी ग्राम निधौली खुर्द रिझोर जिला एटा (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी रोशनाबाद थाना सिडकुल हरिद्वार। बरामदगी चोरी की तीन मोटरसाइकिलें। पुलिस टीम थाना प्रभारी अजय शाह उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा हेड कांस्टेबल संजय तोमर तथा कांस्टेबल सुनील कुमार।
Spread the love