Spread the love

प्रदीप कुमार
कलियर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली कलियर पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार नशे के आदी दोनों युवकों ने दो दिन पहले सोहलपुर रोड क्षेत्र से बाइक चोरी की थी। पुलिस के अनुसार 7 जुलाई को बेड़पुर कलियर निवासी जावेद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल सोहलपुर रोड स्थित खेत के पास से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार अभियान चला रही कलियर पुलिस ने सुरागरसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर एनआईसी कॉलेज धनौरी और तिरछा पुल के बीच बावन दर्रा जाने वाले लिंक मार्ग पर दो संदिग्ध युवकों को चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप कुमार पुत्र तेलूराम (27 वर्ष) तथा विशाल कुमार पुत्र तेलूराम (21 वर्ष) निवासी ग्राम सोहलपुर थाना कलियर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल कब्जे में लेकर आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक रामअवतार हेड कांस्टेबल सोनू कुमार एवं हेड कांस्टेबल इसरार अली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp