Spread the love

प्रदीप कुमार
कलियर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के क्रम में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने 8 जुलाई 2026 को पिरान कलियर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध रूप से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से सट्टा डायरी एक पेन तथा 1,740 रुपये की नकदी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय पुत्र राकेश निवासी एसडीएम कोर्ट के पास शिव कॉलोनी मुरादाबाद रोड संभल (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।क्षबरामदगी: सट्टा डायरी पेन एवं 1,740 रुपये नकद। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल अनीस अहमद एवं कांस्टेबल प्रकाश मनराल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp