प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कनखल पुलिस लगातार शराब तस्करों वारंटियों हिस्ट्रीशीटरों वांछित अपराधियों गुंडा तत्वों इनामी बदमाशों एवं हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 8 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 39 पव्वे देशी शराब (संतरा मार्का) बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक पुत्र मदन निवासी टिबड़ी कॉलोनी थाना रानीपुर हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी: 39 पव्वे देशी शराब (संतरा मार्का) पुलिस टीम में कांस्टेबल भूपेंद्र और कांस्टेबल रघुवीर शामिल रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कनखल पुलिस लगातार शराब तस्करों वारंटियों हिस्ट्रीशीटरों वांछित अपराधियों गुंडा तत्वों इनामी बदमाशों एवं हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 8 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 39 पव्वे देशी शराब (संतरा मार्का) बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक पुत्र मदन निवासी टिबड़ी कॉलोनी थाना रानीपुर हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी: 39 पव्वे देशी शराब (संतरा मार्का) पुलिस टीम में कांस्टेबल भूपेंद्र और कांस्टेबल रघुवीर शामिल रहे।