प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। विष्णु घाट रेलवे स्टेशन के पास काली कमली क्षेत्र में गुरुवार को एक मकान अचानक भरभराकर गिर गया जिससे चार लोग मलबे में फंस गए। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मायापुर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फायर सर्विस को घटना की सूचना 9 जुलाई 2026 को एमडीटी के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही लीडिंग फायरमैन नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में डीवीआर प्रकाश मनोरी फायरमैन चंद्र प्रकाश नौटियाल मातबर सिंह तोमर सुरेश तथा फायर वूमन दीपाली वर्मा की टीम घटनास्थल पर पहुंची और बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बचाव अभियान के दौरान फायर सर्विस की टीम ने मलबे में फंसे चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें एक व्यक्ति बीमार था और चलने-फिरने में असमर्थ था जिसे टीम ने स्ट्रेचर की सहायता से सावधानीपूर्वक मलबे से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। फायर सर्विस की त्वरित साहसिक और पेशेवर कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान टीम ने पूरी सतर्कता और दक्षता का परिचय दिया जिसके चलते सभी चार लोगों की जान सुरक्षित बचाई जा सकी।
Spread the love