प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के विशेष अभियान के तहत गुरुवार को प्रेमनगर पौड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन लाभार्थियों के समयबद्ध पंजीकरण तथा पोर्टल संचालन से जुड़ी आवश्यक जानकारियां प्रदान की गईं। साथ ही नई लाभार्थियों का पंजीकरण कर लंबित आवेदनों का भी निस्तारण किया गया। जिला मिशन समन्वयक विकास बहुगुणा ने प्रशिक्षण के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत लाभार्थी पंजीकरण एनपीसीआई मैपिंग फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) भुगतान प्रक्रिया तथा तकनीकी समस्याओं के समाधान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ पात्र महिलाओं तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण के दौरान एक लाभार्थी की एनपीसीआई मैपिंग सफलतापूर्वक की गई। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पीएमएमवीवाई पोर्टल के पासवर्ड भी अपडेट किए गए। प्रथम प्रसव की तीन नई लाभार्थी महिलाओं का पंजीकरण कर उनके ऑनलाइन आवेदन भरे गए जबकि प्रथम प्रसव की द्वितीय किश्त से संबंधित लंबित आवेदनों को भी अपडेट किया गया। इसके अलावा द्वितीय प्रसव की दो पात्र महिलाओं के आवेदन भी ऑनलाइन दर्ज किए गए। कार्यक्रम में जेंडर विशेषज्ञ बीना रावत ने केंद्र पर उपस्थित एक लाभार्थी के नंदा गौरा योजना के अंतर्गत बालिका जन्म पर किए जाने वाले आवेदन की जांच कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना नंदा गौरा योजना तथा एकल महिला स्वरोजगार योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों की पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का समयबद्ध पंजीकरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया ताकि कोई भी पात्र महिला सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभागीय कर्मचारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।
Spread the love