प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली नगर क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले का एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार कांबिंग अभियान चला रही है। पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दूधियाबंध तिराहे पर चेकिंग के दौरान रायवाला की ओर से बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया। इस दौरान दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि 28 जून को हरिद्वार में एक अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि घटना वाले दिन दो युवक महिला को चंडी चौक से गंगा घाट की ओर ले जाते हुए दिखाई दिए थे। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह और उसका साथी हर की पैड़ी क्षेत्र से महिला को बहला-फुसलाकर चंडी चौक के पास गंगा किनारे झाड़ियों में ले गए जहां दोनों ने महिला से दुष्कर्म किया। बाद में महिला द्वारा पैसे मांगने और पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर दोनों ने चुन्नी से गला घोंटकर तथा चेहरे पर मुक्के मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद महिला के मोबाइल फोन की सिम निकालकर नदी में फेंक दी और मोबाइल अपने साथ ले गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिशान (26 वर्ष) निवासी जिगर कॉलोनी नेहटौर जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ हत्या पुलिस पर जानलेवा हमला एनडीपीएस नहीं बल्कि संबंधित भारतीय न्याय संहिता एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार कांबिंग अभियान जारी है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट उपनिरीक्षक खेमेन्द्र सिंह गंगवार उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान कांस्टेबल बृजमोहन रावत लखन सिंह चौहान विनोद रावत तथा सचिन सिंह शामिल रहे।
Spread the love