Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टीएचडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोपावर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (THDC-IHET) भागीरथीपुरम् टिहरी गढ़वाल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.टेक (वर्किंग प्रोफेशनल) कार्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। संस्थान के निदेशक ने बताया कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से विभिन्न राजकीय कार्यालयों सार्वजनिक उपक्रमों तथा अन्य संस्थानों में कार्यरत पेशेवरों (वर्किंग प्रोफेशनल्स) को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य कार्यरत अभ्यर्थियों को अपनी सेवाओं के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध कराना है ताकि वे अपने ज्ञान तकनीकी दक्षता एवं व्यावसायिक कौशल का विकास कर सकें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से कार्यरत पेशेवर बिना अपनी नौकरी प्रभावित किए उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे जिससे उनके कैरियर में उन्नति के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। संस्थान की ओर से इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे कार्यक्रम की पात्रता प्रवेश प्रक्रिया आवश्यक दस्तावेज तथा अन्य विस्तृत जानकारी के लिए टीएचडीसी-आईएचईटी भागीरथीपुरम् से संपर्क करें तथा निर्धारित समयावधि के भीतर अपना आवेदन सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp