प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद हरिद्वार में लगातार हो रही वर्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्ण सतर्कता एवं अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि यदि किसी क्षेत्र में जलभराव सड़क अवरुद्ध होने भवन क्षति सरकारी अथवा निजी संपत्ति को नुकसान या किसी अन्य प्रकार की आपदा संबंधी घटना की सूचना प्राप्त होती है तो संबंधित अधिकारी तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करें तथा इसकी सूचना बिना किसी विलंब के जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराएं। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर स्थापित आपदा नियंत्रण कक्षों में तैनात कार्मिकों को पूरी तरह अलर्ट रखा जाए तथा प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही संबंधित क्षेत्रों की लगातार निगरानी रखते हुए किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाएं। जिलाधिकारी ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के किसी भी क्षेत्र से जलभराव अथवा अन्य आपदा संबंधी सूचना प्राप्त होते ही संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जाए तथा आपदा प्रबंधन टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र रवाना कर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनपद में लगातार हो रही वर्षा की स्थिति पर स्वयं जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से पल-पल नजर रखी जा रही है। सभी संबंधित अधिकारियों से नियमित रूप से स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा जनहित और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी संभावित आपदा से जन-धन की हानि को न्यूनतम रखा जा सके।
Spread the love