प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में लगातार हो रही वर्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नितिका खण्डेलवाल ने आपदा प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने जनपद के सभी मोटर मार्गों की स्थिति भूस्खलन से अवरुद्ध मार्गों को खोलने के लिए तैनात जेसीबी मशीनों एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता तथा विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बंद पड़े मोटर मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र खोला जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने जिला आपदा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नियंत्रण कक्ष में स्थापित मॉनिटरिंग सिस्टम संचार व्यवस्था तथा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त हो रही सूचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी मोटर मार्गों की अद्यतन स्थिति मौसम की निगरानी तथा राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 24×7 सतर्कता बनाए रखते हुए सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर निरंतर निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की आपदा संबंधी सूचना मिलने पर बिना विलंब संबंधित विभाग मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करें तथा स्थिति की नियमित जानकारी जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराते रहें ताकि समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी उपजिलाधिकारी टिहरी कमलेश मेहता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
Spread the love