प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार और अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान के तहत टिहरी पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को कोतवाली कैम्पटी पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी और क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में कोतवाली कैम्पटी पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान चडोगी मार्ग तिराहे से पहले धारगांव गेट के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो जैरिकेनों में कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से आरोपी प्रवीन पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम टिमला कोल घट्टूधार थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 52 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार जनपद में अवैध शराब मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनसहयोग से ही नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। पुलिस टीम में कांस्टेबल अमोल राठी और कांस्टेबल सागर काम्बली शामिल रहे।
Spread the love