Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर के ऐतिहासिक गोला बाजार स्थित व्यापार सभा के पंडाल में शुक्रवार को नवनिर्वाचित व्यापार सभा पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह से पूर्व अखंड श्रीरामायण पाठ की पूर्णाहुति हुई। वैदिक मंत्रोच्चार प्रभु श्रीराम के भजनों और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में व्यापारी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि जनप्रतिनिधि बुद्धिजीवी और नगरवासी कार्यक्रम में शामिल हुए। अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद आयोजित शपथ ग्रहण समारोह श्रीनगर व्यापार सभा के इतिहास के सबसे भव्य आयोजनों में शामिल रहा। गोला बाजार स्थित विशाल पंडाल व्यापारियों और नागरिकों से खचाखच भरा रहा। वरिष्ठ व्यापारियों ने इसे व्यापार सभा के इतिहास का सबसे बड़ा शपथ ग्रहण समारोह बताते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में व्यापारियों की सहभागिता पहली बार देखने को मिली जो नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुज जोशी के प्रति व्यापारिक समुदाय के विश्वास और एकजुटता का प्रतीक है। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी मुख्य अतिथि तथा सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुज जोशी उपाध्यक्ष आशीष सडाना सह कोषाध्यक्ष विजय सुंदरियाल सह महामंत्री अनूप नौटियाल सह मंत्री दिलशाद हुसैन तथा मीडिया प्रभारी भूपेंद्र बिष्ट ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वहीं नवनिर्वाचित महासचिव छवि प्रकाश अग्रवाल और निर्विरोध कोषाध्यक्ष पंकज नेगी ने अपने पूर्व निर्णय के अनुसार समारोह में भाग नहीं लिया। उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी की उपस्थिति में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारी हितों की रक्षा संगठन को मजबूत बनाने पारदर्शिता बनाए रखने तथा जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष अनुज जोशी ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान बाजार के समग्र विकास तथा शासन-प्रशासन से हरसंभव सहयोग दिलाने का भरोसा दिलाते हुए श्रीनगर के व्यापारिक गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष वासुदेव कंडारी जिला महामंत्री दिनेश पवार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp