Spread the love

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अध्यापकों को टीईटी की बाध्यता एवं अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त सभी शिक्षकों को पुरानी पेंशन बहाल करने जैसी ज्वलंत मांगों को लेकर तहसील जखोली में धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों मांग पर कार्रवाई न होने पर राज्यव्यापी एवं राज्यव्यापी आंदोलन करने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्राशिसं के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह झिक्वाण ललित काला व दीपक भट्ट सहित कई अन्य शिक्षकों के नेतृत्व में शिक्षकों ने तहसील मुख्यालय जखोली में धरना के माध्यम से शिक्षामंत्री व प्रधानमंत्री भारत सरकार को आरटीआई अधिनियम से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी मुक्ति व 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया है। इस अवसर पर शिक्षक नेताओं ने प्रदेश के शिक्षामंत्री डाॅ.धन सिंह रावत व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन प्रेषित किया है। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम झिक्वाण ललित मोहन काला अरविंद सकलानी दीपक भट्ट विजेंद्र महंगाई महावीर नेगी मानवेन्द्र सिंह गहरवार नरेन्द्र सिंगवाल मीना सिंगवाल शिव प्रसाद भट्ट अवतार सिंह राजपूत अनवर सिद्की केएस बिष्ट आशीष तिवारी आदि धरने में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp