Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। ऐतिहासिक गोला पार्क में आयोजित होने वाले व्यापार सभा के शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व संकट मोचन सेवा दल के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ की दूसरी माला का 111वां पाठ श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ। सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ जिला उद्योग व्यापार मंडल के वासुदेव कंडारी जयदीप रावत तथा राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम और हनुमान जी की आराधना करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि व्यापारियों की उन्नति तथा जनकल्याण की कामना की गई। इस अवसर पर संकट मोचन सेवा दल के रमेश चमोली हरि कृष्ण नौटियाल हरि सिंह बिष्ट राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल अंशुल रावत सहित अन्य श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे। सभी ने सुंदरकांड पाठ में भाग लेकर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp