Spread the love

प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात नशा तस्कर एवं हिस्ट्रीशीटर सलमान को गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट गैंगस्टर एक्ट समेत आधा दर्जन से अधिक मामलों में नामजद आरोपी सलमान लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था। पुलिस के अनुसार पीरपुरा निवासी सलमान पुत्र जहांगीर नशे के कारोबार में लगातार संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस एक्ट गैंगस्टर एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज होने के बावजूद उसने अपनी आपराधिक गतिविधियां बंद नहीं कीं। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर आरोपी के विरुद्ध PIT-NDPS Act के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट उत्तराखंड शासन को भेजी गई थी। रिपोर्ट प्रेषित होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी लेकिन आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। सीआईयू रुड़की के सहयोग से आरोपी के संभावित ठिकानों एवं रिश्तेदारियों पर लगातार तलाश की गई। 9 जुलाई 2026 को सटीक सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सलमान को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि समाज में नशे का कारोबार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे सभी अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपी सलमान पुत्र जहांगीर निवासी पीरपुरा कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक रविन्द्र शाह (प्रभारी सीआईयू रुड़की) प्रभारी निरीक्षक भगवान महर वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुखपाल मान उपनिरीक्षक वाजिन्द्र सिंह नेगी हेड कांस्टेबल सुदेश कांस्टेबल रणवीर कांस्टेबल तेजपाल अपर उपनिरीक्षक अश्वनी यादव (सीआईयू रुड़की) हेड कांस्टेबल मनमोहन भण्डारी (सीआईयू रुड़की) कांस्टेबल आशीष (सीआईयू रुड़की) कांस्टेबल अजय काला (सीआईयू रुड़की) कांस्टेबल रविन्द्र खत्री (सीआईयू रुड़की) तथा कांस्टेबल राहुल नेगी (सीआईयू रुड़की) शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp