प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस द्वारा शराब तस्करों वारंटियों हिस्ट्रीशीटरों वांछित अपराधियों गुंडा तत्वों इनामी बदमाशों तथा हुड़दंगियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कनखल पुलिस ने 9 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 23 पव्वे देशी शराब (संतरा मार्का) बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमल पुत्र रामकिशन निवासी रविदास बस्ती कनखल कोतवाली कनखल जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली कनखल में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार एवं कांस्टेबल संजू सैनी शामिल रहे।
