प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित सुव्यवस्थित एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं आवश्यक सुविधाओं के प्रभावी समन्वय के लिए हरिद्वार पुलिस ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक नगर को पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पुलिस कर्मचारियों के कल्याणार्थ एक पुलिस कल्याण समिति का भी गठन किया गया है। समिति में क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन हरिद्वार सुरेंद्र प्रसाद बलूनी प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन प्रवीण आलोक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर रितेश शाह तथा थाना प्रभारी सिडकुल अजय शाह को सदस्य बनाया गया है। हरिद्वार पुलिस के अनुसार यह समिति कांवड़ मेले के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के कल्याण आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता समन्वय तथा व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करेगी ताकि पुलिस बल बेहतर ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कांवड़ मेले को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न करा सके।
Spread the love