Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में आमजन एवं पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में अग्निशमन विभाग द्वारा व्यापक फायर ऑडिट एवं अग्नि सुरक्षा निरीक्षण अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजीवा कुमार के नेतृत्व में पिछले एक माह के दौरान जनपद के विभिन्न होटल रिसॉर्ट गेस्ट हाउस होम स्टे अस्पताल रेस्टोरेंट तथा अन्य व्यावसायिक एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने प्रतिष्ठानों में स्थापित फायर सेफ्टी सिस्टम अग्निशमन उपकरणों आपातकालीन निकास मार्गों विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा अन्य आवश्यक अग्नि सुरक्षा मानकों का गहन परीक्षण किया। साथ ही संस्थान संचालकों एवं कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में प्राथमिक बचाव अग्निशमन यंत्रों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग सुरक्षित निकासी तथा आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। पिछले एक माह में कुल 384 प्रतिष्ठानों का फायर ऑडिट किया गया। इनमें होटल गेस्ट हाउस होम स्टे रेस्टोरेंट शॉपिंग कॉम्प्लेक्स विवाह एवं बैंक्वेट हॉल बहुमंजिला अपार्टमेंट अस्पताल नर्सिंग होम कोचिंग सेंटर तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों में कमियां पाई गईं उनके 140 प्रतिष्ठानों एवं संपत्ति स्वामियों को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए। अग्निशमन विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि के भीतर कमियां दूर नहीं किए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि जनपद में नागरिकों एवं पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी होटल होम स्टे अस्पताल व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं सार्वजनिक संस्थान निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना की स्थिति में जन-धन की हानि को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि टिहरी गढ़वाल पुलिस एवं अग्निशमन विभाग जनपद में जनसुरक्षा अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता तथा सुरक्षा मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए भविष्य में भी ऐसे विशेष निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान निरंतर संचालित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp