Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में पुलिस-जनसंवाद एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित थाना दिवस एवं जागरूकता अभियानों के माध्यम से आमजन विद्यार्थियों महिलाओं एवं ग्रामीणों को कानून सुरक्षा साइबर अपराध महिला सुरक्षा नशा उन्मूलन तथा सामाजिक उत्तरदायित्वों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसी क्रम में थाना पैठाणी पुलिस टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज त्रिपालीसैंण में आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बाल अपराधों की रोकथाम सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग ऑनलाइन आपत्तिजनक सामग्री साझा न करने साइबर अपराधों से बचाव तथा डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। वहीं थाना रिखणीखाल पुलिस ने ग्राम कुमाल्डी रथुवाढाब तथा थाना धुमाकोट पुलिस ने नैनीडांडा में थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों महिलाओं ग्राम प्रधानों सीएलजी सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद स्थापित किया। इस दौरान लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया गया। कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों से बचाव महिला सुरक्षा नशे के बढ़ते दुष्प्रभाव सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के पालन के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 112 साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण सहायता सेवाओं की जानकारी देते हुए किसी भी आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। पौड़ी पुलिस ने कहा कि जनजागरूकता जनसुनवाई और नियमित संवाद के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत बनाया जा रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp