प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को एक और अवसर देते हुए पंजीकरण पोर्टल दोबारा खोल दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जेईई मेन-2026 में शामिल अभ्यर्थी 11 जुलाई से 14 जुलाई 2026 सायं 5 बजे तक समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। गढ़वाल विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओपीएस गुसाईं द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि यह अवसर बीटेक के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा सूचना प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार ऑफलाइन रिपोर्टिंग एवं काउंसलिंग का आयोजन 20 और 21 जुलाई को चौरास परिसर स्थित कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग में किया जाएगा। काउंसलिंग में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने निर्धारित अवधि के भीतर समर्थ पोर्टल पर सफलतापूर्वक ऑनलाइन पंजीकरण करने के साथ निर्धारित शुल्क भी जमा किया होगा। विश्वविद्यालय ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है, ताकि वे बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आयोजित काउंसलिंग में शामिल होकर प्रवेश प्रक्रिया का लाभ प्राप्त कर सकें।
Spread the love