प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद हरिद्वार में नशा मुक्त भारत अभियान एवं एनसीओआरडी (नेशनल नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन) के अंतर्गत मादक पदार्थों की रोकथाम उपचार पुनर्वास तथा जनजागरूकता को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में एनसीओआरडी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की मॉनिटरिंग तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026 के दौरान अब तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई अभियोग दर्ज किए जा चुके हैं। कार्रवाई के दौरान हेरोइन (स्मैक) चरस गांजा प्रतिबंधित दवाइयों सहित अन्य मादक पदार्थों की बरामदगी की गई है तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में संचालित संभावित क्लैंडेस्टाइन लैब (गुप्त अवैध प्रयोगशालाओं) की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही नारकोटिक्स साइकोट्रॉपिक एवं अन्य प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए औषधि निरीक्षक नियमित निरीक्षण एवं सघन चेकिंग अभियान संचालित करें। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सीबीएसई आईसीएसई सहित सभी विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही जनपद में संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि 'नशा मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत ग्राम पंचायतों शहरी क्षेत्रों विद्यालयों महाविद्यालयों तथा सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। अभियान में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित कर जनपद को नशा मुक्त बनाने की दिशा में समन्वित एवं प्रभावी प्रयास किए जाएं। बैठक में एसपी ट्रैफिक निशा यादव सीओ सदर संजय शर्मा ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह एक्साइज इंस्पेक्टर दर्शन सिंह डिप्टी कमिश्नर जीएसटी दीपक कुमार इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद हरिद्वार में नशा मुक्त भारत अभियान एवं एनसीओआरडी (नेशनल नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन) के अंतर्गत मादक पदार्थों की रोकथाम उपचार पुनर्वास तथा जनजागरूकता को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में एनसीओआरडी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की मॉनिटरिंग तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026 के दौरान अब तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई अभियोग दर्ज किए जा चुके हैं। कार्रवाई के दौरान हेरोइन (स्मैक) चरस गांजा प्रतिबंधित दवाइयों सहित अन्य मादक पदार्थों की बरामदगी की गई है तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में संचालित संभावित क्लैंडेस्टाइन लैब (गुप्त अवैध प्रयोगशालाओं) की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही नारकोटिक्स साइकोट्रॉपिक एवं अन्य प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए औषधि निरीक्षक नियमित निरीक्षण एवं सघन चेकिंग अभियान संचालित करें। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सीबीएसई आईसीएसई सहित सभी विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही जनपद में संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत ग्राम पंचायतों शहरी क्षेत्रों विद्यालयों महाविद्यालयों तथा सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। अभियान में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित कर जनपद को नशा मुक्त बनाने की दिशा में समन्वित एवं प्रभावी प्रयास किए जाएं। बैठक में एसपी ट्रैफिक निशा यादव सीओ सदर संजय शर्मा ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह एक्साइज इंस्पेक्टर दर्शन सिंह डिप्टी कमिश्नर जीएसटी दीपक कुमार इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।