प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें आरोग्य दृष्टि पोर्टल के विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पोर्टलों के डेटा के एकीकरण (इंटीग्रेशन) को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में संस्था के प्रतिनिधि प्रथम ने बताया कि विभिन्न स्वास्थ्य पोर्टलों पर उपलब्ध डेटा का सत्यापन कर उसे एकीकृत प्रारूप में संकलित किया जाएगा तथा उसका विश्लेषण कर उपयोगी परिणाम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस पोर्टल के माध्यम से जनपद के सभी नौ विकासखंडों से संबंधित स्वास्थ्य आंकड़े एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग योजनाओं के मूल्यांकन तथा त्वरित निर्णय लेने में सुविधा मिलेगी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने निर्देश दिए कि डेटा इंटीग्रेशन से पहले सभी संबंधित स्वास्थ्य पोर्टलों का गहन अध्ययन किया जाए। उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर से डेटा संग्रहण की व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए तथा आंकड़ों को इस प्रकार प्रस्तुत किया जाए कि नीति निर्माण और निर्णय लेने में आसानी हो। उन्होंने एनालिटिक्स पिन-पॉइंटेड इंडिकेटर्स तथा विभिन्न प्रणालियों को जोड़ने वाले सेंट्रलाइज्ड लिंक विकसित करने पर विशेष जोर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.श्याम विजय ने बताया कि वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग 12 से अधिक पोर्टलों पर अलग-अलग प्रकार का स्वास्थ्य डेटा संधारित कर रहा है। इनमें बच्चों के टीकाकरण गर्भवती महिलाओं की निगरानी क्षय रोग (टीबी) उच्च रक्तचाप मधुमेह सहित अन्य गैर-संचारी रोगों के मरीजों तथा दवाओं एवं वैक्सीन से संबंधित सूचनाएं अलग-अलग पोर्टलों पर उपलब्ध हैं। इन सभी पोर्टलों के डेटा को एकीकृत कर एक केंद्रीकृत डैशबोर्ड तैयार किया जाएगा जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा। बैठक में यह भी बताया गया कि यह पहल हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। आरोग्य दृष्टि पोर्टल के माध्यम से बच्चों के टीकाकरण गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य निगरानी टीबी स्क्रीनिंग उच्च जोखिम वाले मरीजों की पहचान तथा विभिन्न स्वास्थ्य संकेतकों की बेहतर मैपिंग और विश्लेषण किया जा सकेगा। वर्तमान में यह परियोजना प्रारंभिक चरण में है और इसे चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल चंबा से डॉ.राजेश जिला कार्यक्रम प्रबंधक अभिनव बडोनी सुखदेव रावत सहित स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love