प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष आए आवेदनों की समिति द्वारा विस्तृत स्क्रूटनी की गई तथा पात्र आवेदकों के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आवेदकों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी कार्ययोजना प्रस्तावित होमस्टे कक्ष निर्माण कक्षों के नवीनीकरण तथा होटल एवं होमस्टे निर्माण संबंधी प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चयनित लक्ष्य के अंतर्गत आने वाले सभी आवेदक जिला पंचायत से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें ताकि उन्हें योजना का लाभ शीघ्र मिल सके। उन्होंने जिला पंचायत के अधिकारियों को भी सभी प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने तथा आवेदकों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में चंबा से प्रवीण कोठारी एवं प्यार सिंह नैनबाग से सुल्तान सिंह थत्यूड़ से शोभना देवी सोनी देवी संजीत सिंह सजनु सिंह एवं बलदेव सिंह भिलंगना से रेवल सिंह थौलधार से मनदीप सिंह तथा प्रतापनगर से किशन सिंह सहित अन्य आवेदक उपस्थित रहे। इन सभी ने कक्ष निर्माण कक्षों के नवीनीकरण तथा होटल एवं होमस्टे निर्माण के लिए अपने-अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विशाल चौहान अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) मनीष मिश्रा तथा संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
Spread the love