प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीरी में 'जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने की। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। स्वास्थ्य समाज कल्याण कृषि उद्यान तथा महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अधिकारियों कर्मचारियों जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। शिविर में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। कुल 67 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 55 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का यथासंभव मौके पर समाधान करना तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों नागरिकों एवं विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों से गढ़वाली भाषा में संवाद करते हुए कहा कि लोग अपने गांवों में रहकर ही स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। उन्होंने होम-स्टे फूलों की खेती स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सब्जी उत्पादन दुग्ध उत्पादन कोदा झंगोरा सहित पारंपरिक फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि इन गतिविधियों के माध्यम से आजीविका बढ़ाने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं। सीमांत अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब गांव-गांव तक पहुंच रहा है। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने किसानों की आय बढ़ाने युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सेवा सुशासन और समर्पण की भावना के साथ प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में 'जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार' कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ मिल सके। कार्यक्रम का संचालन किशन सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य जलेई सुरसाल निर्मला देवी ग्राम प्रधान दलबीर सिंह भंडारी ग्राम प्रधान डमार शशि देवी रावत ग्राम प्रधान जलेई सुरसाल हिना देवी ग्राम प्रधान नागजगई सुमन शुक्ला मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.राम प्रकाश कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट समाज कल्याण अधिकारी टी.आर.मलेठा उद्यान अधिकारी आर.पी.जसोला तहसीलदार ऊखीमठ निशांत काम्बोज जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ.आर.एस.पाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीरी में ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने की। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। स्वास्थ्य समाज कल्याण कृषि उद्यान तथा महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अधिकारियों कर्मचारियों जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। शिविर में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। कुल 67 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 55 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का यथासंभव मौके पर समाधान करना तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों नागरिकों एवं विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों से गढ़वाली भाषा में संवाद करते हुए कहा कि लोग अपने गांवों में रहकर ही स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। उन्होंने होम-स्टे फूलों की खेती स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सब्जी उत्पादन दुग्ध उत्पादन कोदा झंगोरा सहित पारंपरिक फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि इन गतिविधियों के माध्यम से आजीविका बढ़ाने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं। सीमांत अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब गांव-गांव तक पहुंच रहा है। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने किसानों की आय बढ़ाने युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सेवा सुशासन और समर्पण की भावना के साथ प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ मिल सके। कार्यक्रम का संचालन किशन सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य जलेई सुरसाल निर्मला देवी ग्राम प्रधान दलबीर सिंह भंडारी ग्राम प्रधान डमार शशि देवी रावत ग्राम प्रधान जलेई सुरसाल हिना देवी ग्राम प्रधान नागजगई सुमन शुक्ला मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.राम प्रकाश कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट समाज कल्याण अधिकारी टी.आर.मलेठा उद्यान अधिकारी आर.पी.जसोला तहसीलदार ऊखीमठ निशांत काम्बोज जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ.आर.एस.पाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।