प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया (आईजीएसआई) गढ़वाल चैप्टर की ओर से पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज डांगचोरा में स्कूली विद्यार्थियों के लिए "कैरियर अवेयरनेस प्रोग्राम" आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन उच्च शिक्षा के अवसरों कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) साइबर सुरक्षा नशा मुक्ति तथा भविष्य की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एवं आईजीएसआई गढ़वाल चैप्टर के अध्यक्ष प्रो.एम.एम.सेमवाल ने नशा मुक्ति विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति एक गंभीर और बहुआयामी समस्या बन चुकी है जो देश की प्रगति और युवाओं की प्रतिभा दोनों को प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की लत युवाओं को तस्करों के जाल में फंसा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित और नशामुक्त युवा ही राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। गढ़वाल विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एवं आईजीएसआई गढ़वाल चैप्टर के सचिव प्रो.एस.सी.सती ने इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया की स्थापना उसके उद्देश्यों तथा समाज सेवा के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया। फार्मेसी विभाग के डॉ.राम साहू ने फार्मेसी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी और विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में उभरती संभावनाओं से अवगत कराया। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के डॉ.अरुण शेखर बहुगुणा ने इंजीनियरिंग के विभिन्न क्षेत्रों आधुनिक तकनीकों तथा भविष्य में उपलब्ध कैरियर विकल्पों पर विस्तार से चर्चा करते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के डॉ.वरुण बड़थ्वाल ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एवं साइबर जागरूकता विषय पर व्याख्यान देते हुए विद्यार्थियों को एआई के जिम्मेदार उपयोग साइबर सुरक्षा डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव तथा सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में आईजीएसआई के अध्यक्ष एवं हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ.योगेन्द्र नारायण का विशेष संदेश भी विद्यार्थियों के साथ साझा किया गया जिसमें उन्होंने ज्ञान अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास बताया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश "Know Today, Choose Tomorrow, Shape Your Future" रहा। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सी.पी.देवली ने भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर शिव सिंह नेगी एस.एस.चौधरी डॉ.राम सिंह बिष्ट आर.एस.बिष्ट सहित विद्यालय परिवार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया (आईजीएसआई) गढ़वाल चैप्टर की ओर से पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज डांगचोरा में स्कूली विद्यार्थियों के लिए “कैरियर अवेयरनेस प्रोग्राम” आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन उच्च शिक्षा के अवसरों कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) साइबर सुरक्षा नशा मुक्ति तथा भविष्य की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एवं आईजीएसआई गढ़वाल चैप्टर के अध्यक्ष प्रो.एम.एम.सेमवाल ने नशा मुक्ति विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति एक गंभीर और बहुआयामी समस्या बन चुकी है जो देश की प्रगति और युवाओं की प्रतिभा दोनों को प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की लत युवाओं को तस्करों के जाल में फंसा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित और नशामुक्त युवा ही राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। गढ़वाल विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एवं आईजीएसआई गढ़वाल चैप्टर के सचिव प्रो.एस.सी.सती ने इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया की स्थापना उसके उद्देश्यों तथा समाज सेवा के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया। फार्मेसी विभाग के डॉ.राम साहू ने फार्मेसी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी और विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में उभरती संभावनाओं से अवगत कराया। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के डॉ.अरुण शेखर बहुगुणा ने इंजीनियरिंग के विभिन्न क्षेत्रों आधुनिक तकनीकों तथा भविष्य में उपलब्ध कैरियर विकल्पों पर विस्तार से चर्चा करते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के डॉ.वरुण बड़थ्वाल ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एवं साइबर जागरूकता विषय पर व्याख्यान देते हुए विद्यार्थियों को एआई के जिम्मेदार उपयोग साइबर सुरक्षा डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव तथा सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में आईजीएसआई के अध्यक्ष एवं हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ.योगेन्द्र नारायण का विशेष संदेश भी विद्यार्थियों के साथ साझा किया गया जिसमें उन्होंने ज्ञान अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास बताया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश “Know Today, Choose Tomorrow, Shape Your Future” रहा। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सी.पी.देवली ने भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर शिव सिंह नेगी एस.एस.चौधरी डॉ.राम सिंह बिष्ट आर.एस.बिष्ट सहित विद्यालय परिवार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।