प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत चंबा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को कोतवाली चंबा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 54 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी एवं क्षेत्राधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 54 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज चौहान पुत्र बलदेव सिंह चौहान निवासी ग्राम नेर कैथोगी बन्दवाल थाना थौलधार जनपद टिहरी गढ़वाल (उम्र लगभग 32 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में अवैध शराब मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। इस कार्रवाई को कांस्टेबल सतीश कुमार और कांस्टेबल नीतीश राणा ने अंजाम दिया। टिहरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब मादक पदार्थों की तस्करी अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Spread the love