Spread the love

प्रदीप कुमार
चंबा-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में गुमशुदा नाबालिग बच्चों की सुरक्षित बरामदगी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में कोतवाली चंबा पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए 12 वर्षीय गुमशुदा बालक को मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए संभावित स्थानों पर सघन तलाश अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया तकनीकी साक्ष्यों का प्रभावी उपयोग किया स्थानीय स्तर पर व्यापक पूछताछ की तथा विभिन्न जनपदों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर लगातार तलाश जारी रखी। पुलिस की तत्परता संवेदनशीलता और लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप नाबालिग बालक को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने टिहरी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की। इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार उपनिरीक्षक रवि कुमार हेड कांस्टेबल महेश कुमार हेड कांस्टेबल संतोष सिंह तथा कांस्टेबल रामचंद्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *