प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई तथा न्यायालयों से जारी गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पौड़ी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार द्वारा चेक बाउंस से संबंधित मामले में जारी गैर-जमानती वारंट की तामील करते हुए सोमवार को वारंटी अमन सिंह निवासी झंडीचौड़ कोटद्वार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र 38 वर्ष बताई गई है। गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजा राम डोभाल कांस्टेबल रविन्द्र भट्ट (चौकी कलालघाटी) तथा कांस्टेबल अनिल राणा शामिल रहे।
