प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत सोमवार को बहादराबाद विकासखंड सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल राज्यमंत्री डॉ.जयपाल सिंह चौहान प्रदेश महामंत्री देवी सिंह राणा ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी भाजपा नेता तेलूराम ज्येष्ठ उप प्रमुख उधम सिंह तथा कनिष्ठ प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में 850 क्षेत्रवासियों ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 18 समस्याएं दर्ज कराई गईं जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों को त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही है तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा सुशासन के माध्यम से पारदर्शिता स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने पिछले पांच वर्षों में अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की हैं और समान नागरिक संहिता तथा सशक्त भू-कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णय लागू किए हैं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ऐसे शिविर प्रभावी माध्यम साबित हो रहे हैं तथा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के संकल्प को मजबूत कर रहे हैं। राज्यमंत्री डॉ.जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन तथा विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने नागरिकों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और विकास यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराईं। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी के.के.पंत खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल विभिन्न क्षेत्रों के ग्राम प्रधान जनप्रतिनिधि संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
