Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर समन्वय, संवाद एवं जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा स्थानीय समस्याओं के प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से थाना दिवस एवं पुलिस-जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों महिलाओं वरिष्ठ नागरिकों सीएलजी सदस्यों ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना थलीसैंण के नेतृत्व में थाना पुलिस ने बैजरों (स्यूंसी) में थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उपस्थित नागरिकों के साथ क्षेत्र की समस्याओं आवश्यकताओं सुझावों एवं स्थानीय परिस्थितियों को लेकर संवाद किया गया। जनसुनवाई के दौरान आमजन द्वारा प्रस्तुत विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों से बचाव यातायात नियमों के पालन नशा उन्मूलन अभियान महिला सुरक्षा नए आपराधिक कानूनों तथा जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *