प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए 14 नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वार्ड संख्या-9 नगर पालिका परिषद गोपेश्वर के निवासियों ने लॉ कॉलेज मुख्य गेट से बहने वाले नाले की मरम्मत की मांग उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता जल संस्थान तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ज्योतिर्मठ निवासी राजेंद्र लाल ने ग्राम गणाई में भू-धंसाव एवं संभावित विस्थापन की समस्या उठाई। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा ग्रामीण निर्माण विभाग को एसआरएफ मद के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नंदप्रयाग निवासी जय सिंह ने जैंती-भटकोटी मोटर मार्ग निर्माण से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की। इस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी कर्णप्रयाग को 'मेरा गांव-मेरी सड़क' योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण की संभावनाओं का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। शिकायतकर्ता पूनम रावत की रोजगार संबंधी शिकायत पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को रीप परियोजना के माध्यम से खंड विकास अधिकारी गैरसैंण के समन्वय से स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। काण्डई निवासी वीरेंद्र सिंह की आवास संबंधी शिकायत पर जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं परियोजना निदेशक को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का सर्वे प्राथमिकता के आधार पर कराते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। विपिन फरस्वाण ने दो अनाथ बच्चों की शिक्षा एवं भरण-पोषण के लिए सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी को समन्वय स्थापित कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए बच्चों को शिक्षा सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता मिलन में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुए अनुपालन आख्या भी समय पर उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए 14 नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वार्ड संख्या-9 नगर पालिका परिषद गोपेश्वर के निवासियों ने लॉ कॉलेज मुख्य गेट से बहने वाले नाले की मरम्मत की मांग उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता जल संस्थान तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ज्योतिर्मठ निवासी राजेंद्र लाल ने ग्राम गणाई में भू-धंसाव एवं संभावित विस्थापन की समस्या उठाई। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा ग्रामीण निर्माण विभाग को एसआरएफ मद के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नंदप्रयाग निवासी जय सिंह ने जैंती-भटकोटी मोटर मार्ग निर्माण से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की। इस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी कर्णप्रयाग को ‘मेरा गांव-मेरी सड़क’ योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण की संभावनाओं का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। शिकायतकर्ता पूनम रावत की रोजगार संबंधी शिकायत पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को रीप परियोजना के माध्यम से खंड विकास अधिकारी गैरसैंण के समन्वय से स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। काण्डई निवासी वीरेंद्र सिंह की आवास संबंधी शिकायत पर जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं परियोजना निदेशक को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का सर्वे प्राथमिकता के आधार पर कराते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। विपिन फरस्वाण ने दो अनाथ बच्चों की शिक्षा एवं भरण-पोषण के लिए सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी को समन्वय स्थापित कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए बच्चों को शिक्षा सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता मिलन में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुए अनुपालन आख्या भी समय पर उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।