Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई करते हुए सिडकुल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 98 पैकेट माल्टा और संतरा मार्का अवैध देशी शराब बरामद की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने 12 जुलाई 2026 को अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। नेहरू कॉलोनी पीठ बाजार वाले मैदान तथा इंद्रलोक टेंपो स्टैंड के पास मैदान से पंकज पुत्र राजेंद्र निवासी मोहनपुर हल्दौर जनपद बिजनौर (हाल निवासी गली नंबर-7 सुमन नगर रानीपुर हरिद्वार) तथा खिलेंद्र चौहान पुत्र दीपक कुमार निवासी कुमारपुरा हल्दौर जनपद बिजनौर (हाल निवासी अल्पस कॉलोनी हेतमपुर थाना सिडकुल हरिद्वार) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 98 पैकेट माल्टा एवं संतरा मार्का अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सुनील सैनी कांस्टेबल रोहित कुमार तथा कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp