प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर लगातार कार्रवाई करते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 36 टेट्रा पैक माल्टा मार्का अवैध देशी शराब बरामद की गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जनपदभर में अवैध शराब के कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 12 जुलाई 2026 को क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सेक्टर-4 स्थित लीडो क्लब के पीछे से अमित शर्मा पुत्र शम्भूनाथ शर्मा निवासी लेबर कॉलोनी सेक्टर-2 बीएचईएल रानीपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 36 टेट्रा पैक माल्टा मार्का अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल शिवराज शर्मा एवं कांस्टेबल मंजीत राणा शामिल रहे।
Spread the love