प्रदीप कुमार
झबरेड़ा-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे नशा मुक्त देवभूमि मिशन एवं ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार अवैध शराब के कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना झबरेड़ा पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना झबरेड़ा पुलिस ने 12 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम देवपुर के पास छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नकुल पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम अकबरपुर फाजिलपुर थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 50 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में कांस्टेबल नसीबुद्दीन एवं कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल रहे।
Spread the love